फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के पति पर बंधक बनाकर रेप का आरोप

Fri, 17 Jun 2016 12:22 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 विवाहिता ने तीन लोगों के खिलाफ दी नामजद तहरीर
 पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, पहले की जाएगी जांच
 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहित ने पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उसका आरोप है कि इन लोगों ने उसे बंधक बनाया और पूर्व प्रधान ने उसके साथ रेप किया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। इसके चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।      
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने तीन बच्चों के साथ रह रही है। उसका पति पानीपत में मजदूरी करता है। महिला के अनुसार, वह बुधवार की रात करीब 11 बजे बच्चों के साथ आंगन में सो रही थी। तभी तीन लोग असलहे लेकर उसके घर में घुस आए। ये लोग तमंचों के बल पर उसे कमरे में ले गए। महिला का कहना है कि दो लोग असलहे लिए कमरे में खड़े रहे और पूर्व प्रधान के पति ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित महिला और आरोपी यादव बिरादरी के हैं। जब वह चिल्लाई तो गांव के लोग एकत्र होने लगे तभी पूर्व प्रधान पति समेत तीनों लोग उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सुबह उसने उनके खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जानकारी मेें आया है कि महिला के ससुर ने अपनी कुछ जमीन का इकरारनामा एक आरोपी के नाम डेढ़ लाख की रकम लेकर कर दिया है। इससे तनातनी बनी हुई थी। अब महिला ने ये आरोप लगाया है। सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- यशवीर सिंह, इंस्पेक्टर, कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें