फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसरका में फोर्स तैनात, अफसरों ने डेरा डाला

Sun, 02 Apr 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ ओरछी/आसफपुर
विज्ञापन
धर्मस्थल
विज्ञापन
सिसरका में फोर्स तैनात, अफसरों ने डेरा डाला
विज्ञापन

-धर्मस्थल का निर्माण रुकवाया गया, नई परंपरा पर रोक की हिदायत
-फैजगंज थाने में बुलाई गई दोनों पक्षों के लोगों की बैठक, चेताया
थाना फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका में ग्रामसभा की जमीन पर धर्मस्थल के निर्माण रुकवा दिया गया है। रविवार को एसडीएम बिसौली आरडी राम और सीओ केके सरोज ने सिसरका पहुंच कर हालात का जायजा लिया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों को फैजगंज बेहटा थाने बुलाकर अधिकारियों ने उनसे बात की।
फैजगंज बेहटा थाने के गांव सिसरका में शनिवार को एक पक्ष के लोगों ने मदरसे के पास धर्मस्थल का निर्माण शुरू करा दिया था। दूसरे पक्ष के लोगों को इस बारे में पता लगा तो वह नाराजगी जताने लगे। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया। एहतियात के तौर पर कई थानों से फोर्स को यहां बुला लिया गया। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया। रविवार को एसडीएम बिसौली आरडी राम और सीओ बिसौली केके सरोज गांव पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। निर्देश दिए कि गांव में कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। पड़ताल की तो यह भी पता लगा कि गांव में जिस स्थान पर धर्मस्थल का निर्माण कराया जा रहा था वह जगह ग्राम सभा की है। बाद में थाने पहुंच कर एसडीएम ने त्योहार रजिस्टर की जांच की। इसके बाद अफसरों ने गांव में कोई नई परंपरा न पड़ने देने की बात कही। दोनों पक्षों के साथ थाने में बैठक कर हिदायत दी कि खुराफात करने वालों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम बिसौली आरडी राम का कहना है कि मौके पर हालात सामान्य हैं। कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। पता लगाया जा रहा है कि धर्मस्थल का निर्माण ग्राम सभा की जमीन पर तो नहीं कराया जा रहा। इसकी जांच कराई जा रही है। किसी को भी खुराफात न करने की हिदायत दे दी गई है। खुराफात करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

साध्वी प्राची के काफिले ने बढ़ाईं अफसरों की धड़कने
ओरछी। सिसरका गांव में धर्मस्थल को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बीच रविवार शाम फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची का काफिला अचानक ओरछी पहुंचा। इसके बाद अफसरों की धड़कनें बढ़ गईं। हालांकि, साध्वी ने सिसरका का रुख नहीं किया। लेकिन, माना जा रहा है कि वह सोमवार को सिसरका पहुंच सकती हैं। साध्वी ने मीडिया से भी बात नहीं की। ओरछी से साध्वी प्राची काफिले के साथ बिसौली कोतवाली के गांव बिजौरी के लिए रवाना हो गईं। रविवार रात वह बिजौरी में अनिल मिश्रा के यहां विश्राम करेंगी। सोमवार का कार्यक्रम क्या होगा? इस बारे में भी नहीं बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें