फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फनीशर्स कारोबारी का शव खेत में मिला

Wed, 02 Mar 2016 11:27 PM IST
मुजरिया (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान बंद कर घर लौट रहे फर्नीशर्स कारोबारी शरीफ अहमद का शव बुधवार सुबह कछला रोड पर एक खेत के पास मिला। उनके चेहरे पर गहरी चोट के निशान थे। एक आंख तक बाहर लटक आई थी। परिवारीजनों ने 70 हजार रुपये लूटने के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सहसवान के मोहल्ला पठानटोला निवासी शरीफ अहमद (50) की रमजानपुर मेले में लकड़ी के फनीशर्स की दुकान लगाई है। मंगलवार की शाम वह अपने बड़े बेटे अहमद मियां को दुकान पर छोड़कर घर लौट रहे थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। रात में ही घरवालों ने मुजरिया और उझानी थाने तक तक आकर पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घरवालों ने रात में ही मुजरिया थाने पर सूचना दी। बुधवार सुबह मुजरिया-कछला रोड पर गांव जिऊरा में इंतजार मियां खेत के पास एक लाश मिली। पुलिस ने शिनाख्त कराई तो पहचान शरीफ अहमद के रूप में हुई। पुलिस को उनकी जेब से मात्र बीस रुपये मिले। ना उनका मोबाइल मिला और न ही अन्य कोई सामान।
सूचना पाकर शरीफ के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। शरीफ के बड़े बेटे अहमद मियां ने पुलिस को बताया कि अब्बू दुकान से 70 हजार रुपये लेकर घर आ रहे थे। किसी ने रुपये लूटने के बाद हत्या कर शव फेंका है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
मृतक के परिवार वालों ने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया है। लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही सच सामने आ जाएगा।
-राजेश कुमार सिंह, एसओ मुजरिया
 
नौशेरा तक मिली लोकेशन
शरीफ अहमद बाइक से दुकान आते-जाते थे। मंगलवार को वह बाइक नहीं ले गए थे। परिवार वालों की मानें तो शरीफ जब दुकान बंद कर लौट रहे थे तो वह किसी की मोबाइक से नौशेरा तक आए थे। शाम साढ़े सात बजे के बाद उनका मोबाइल नॉट रिचीबल हो गया। जब काफी देर तक कोई खैर खबर नहीं मिली, तो घरवालों ने उनको तलाशना शुरू किया। वह रात में ही मुजरिया और उझानी थाने गए। वहां पुलिस को पूरी बात बताई। सुबह शरीफ का शव खेत के पास पड़ा मिला।

बस एक बेटी का हुआ है निकाह
शरीफ अहमद के छह संतानें हैं। तीन लड़की और तीन लड़के। बड़ी बेटी का निकाह हो चुका है। वह अपनी ससुराल में रह रही है। बड़े बेटे अहमद मियां को छोड़ छोटे जुबेर, अरबाज और बेटी निशा, हुमा नाबालिग हैं। ऐसे में सभी की परवरिश का जिम्मा भी बड़े बेटे पर आ गया है। शरीफ की हत्या के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। पत्नी किश्वरी बेगम का और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें