शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने शहर विधायक आबिद रजा के चचेरे भाई के घर
को निशाना बना लिया। चोरों ने पांच लाख रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये
नकदी उठा ले गए। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली एसएस बराच ने मौका मुआयना
किया है।
शहर के मोहल्ला ऊपरपारा में विधायक आबिद रजा का पुराना मकान
है। इसी मकान के सामने उनके चचेरे भाई आरिफ रजा का मकान है। आरिफ रजा
परिवार के साथ रिश्तेदारी में बरेली गए थे। रात में किसी समय चोर छत से
जीने के रास्ते घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने सेफ का
लॉकर भी तोड़ लिया।
इसके बाद सेफ से चोरों ने पांच लाख रुपये के जेवर
और 20 हजार की नकदी उठा ले गए। सोमवार को जब आरिफ घर पहुंचे तो चोरी की
जानकारी हुई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इंस्पेक्टर कोतवाली एसएस
बराच ने मौका मुआयना करने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।
पीड़ित
ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि घटना का
जल्द्र खुलासा कर दिया जाएगा।