फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी से लूटा गया डोडा बदायूं में बरामद

Mon, 19 Jan 2015 09:45 PM IST
सिलहरी/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी से लूटा गया 45 कुंतल डोडा बदायूं में बरामद हुआ है। बाराबंकी पुलिस ने यहां छापेमारी करके नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। बाराबंकी के थाना सबदरगंज इलाके में यह लूट 25 दिसंबर को हुई थी। डोडा लूटकांड में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से एक खेड़ा नवादा इलाके के एक सपा नेता का रिश्तेदार भी है। गिरफ्तार लोगों को लेकर बाराबंकी पुलिस रवाना हो गई है।
विज्ञापन


बाराबंकी के सबदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली कस्बे में 25 दिसंबर की रात एक दर्जन बदमाशों ने डोडा के लाइसेंसी गोदाम पर धाबा बोला था। बदमाशों ने दो चौकीदारों को बंधक बनाकर 45 कुंतल डोडा लूट लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसओ सबदरगंज जैनुद्दीन ने रविवार रात पुलिस के साथ सिविल लाइंस थाने के खेड़ा नवादा इलाके में छापेमारी की। यहां पुलिस ने लूटा गया डोडा बरामद कर लिया।

छापेमारी में एक सपा नेता के रिश्तेदार समेत आधा दर्जन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर बाराबंकी पुलिस ने बरेली से भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पुलिस मय डोडा के अपने साथ ले गई है। एसओ सबदरगंज जैनुद्दीन ने बताया कि बाकी के तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें