फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्धपुर गांव में फायरिंग  एक की मौत, एक घायल

Fri, 26 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
विज्ञापन
Firing - फोटो : File Photo
विज्ञापन
- उसावां ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता के भाई की हत्या का आरोपी था मृतक
विज्ञापन

- घायल रनवीर सैनी की हालत गंभीर, बरेली में चल रहा इलाज 
कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रसिद्धपुर में शुक्रवार दोपहर करन उर्फ सत्यभान नाम के युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वहीं, रनवीर सैनी गोली लगने से जख्मी हो गया। उसका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनों को गोलियां कैसे लगीं लेकिन समझा जा रहा है कि दो पक्षों में फायरिंग हुई, जिसकी वजह से दोनों को गोली लगीं। दोनों ही एक-दूसरे के विरोधी गुट के बताए जा रहे हैं। घटना के पीछे रंजिश भी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस भी इस घटना को लेकर उलझी हुई है। सही बात अभी सामने नहीं आ पाई है कि मृतक और घायल के बीच फायरिंग हुई या फायरिंग में कोई तीसरा भी था। सूचना मिलने पर एसएसपी चंद्र प्रकाश और एसपी सिटी कमल किशोर ने देर शाम को मौका मुआयना कर जानकारी जुटाने की कोशिश की।            
घटना के बाद यह सामने आया है कि घायल रनवीर सैनी के चचेरे भाई की हत्या कुछ साल पहले हो गई थी। इसमें गांव प्रसिद्धपुर के धर्मवीर सिंह फौजी पर हत्या का मुकदमा चल रहा है। वहीं, धर्मवीर की ओर से रनवीर पर कातिलाना हमले और लूटपाट का मुकदमा चल रहा है। परिवार वालों की ओर से बताया गया कि शुक्रवार दोपहर रनवीर अपने घर से बाइक से दातागंज जाने को निकल रहा था। गांव से कुछ दूर अचानक फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से वह घायल हो गया। इसी घटना में मृतक करन उर्फ सत्यभान को भी गोली लगीं लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना रनवीर के परिवार वालों की ओर से दी गई। रनवीर को इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन इस घटना में मृतक करन उर्फ सत्यभान (27)  पुत्र हरिद्वारा निवासी सथरा थाना उसहैत की भूमिका की बात सबके गले नहीं उतर रही है। वह गांव में क्यों आया? यह फिलहाल साफ नहीं हो सका है। करन के खिलाफ भी हत्या और कातिलाना हमले के मुकदमे दर्ज हैं। उसके दो भाई जेल में हैं। माता-पिता और एक भाई गांव छोड़ चुके हैं। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि रनवीर पर हमला करने वालों में करन भी शामिल रहा होगा, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में ही स्थिति सामने आ पाएगी। बता दें कि मृतक करन पर उसावां के मौजूदा ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता के भाई नरेश गुप्ता की हत्या का आरोप है। वह 10 साल पहले हुई इस हत्या के मामले में जमानत पर चल रहा था।
विज्ञापन


मामले में पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पता लगा है कि दोनों ओर से फायरिंग हुई थी। मामले की पड़ताल की जा रही है।
-कमल किशोर, एसपी सिटी

उसावां ब्लॉक प्रमुख समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रसिद्धपुर में शुक्रवार को दोपहर हुई फायरिंग में करन उर्फ सत्यभान की मौत के मामले में देर शाम उसके फुफेरे भाई रनवेश ने उसावां के ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता, उनके भाई राकेश गुप्ता और रनवीर को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि इन लोगों ने करन की रंजिशन हत्या की है।      
ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता के भाई नरेश गुप्ता की करीब 10 साल पहले हत्या कर दी गई थी। इस मामले में करन भी आरोपी था। रनवेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका भाई प्रसिद्धपुर जा रहा था। गांव के बाहर बोलेरो में सवार ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता, उनके भाई राकेश गुप्ता, रनवीर और दो अन्य लोग मिले। इन लोगों ने करन पर गोलियां बरसा दीं। इसमें उसकी मौत हो गई। हालांकि, देर रात तक फायरिंग में घायल रनवीर पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया कि जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। इधर, ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता का कहना है कि उनका घटना से कोई संबंध नहीं है। उनको फंसाने के लिए हत्या का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


मृतक के खिलाफ उत्तराखंड तक मुकदमे      
दातागंज। एसपी सिटी कमल किशोर के मुताबिक मृतक करन उर्फ सत्यभान के खिलाफ हत्या, कातिलाना हमला और लूट जैसी संगीन धाराओं के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पता लगा है कि उसके खिलाफ उत्तराखंड में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। करन मूल रूप से उसहैत थाने के गांव सथरा का निवासी है। करीब 10 साल पहले उसके परिवार ने गांव छोड़ दिया था। उसके दो भाई जेल में हैं। माता-पिता और एक भाई कहां रहते हैं इस बारे में कोई नहीं जानता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें