फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में फायरिंग, दो लोग घायल

Sun, 03 Apr 2016 11:25 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी की घटना
दोनों घायल अस्पताल में भर्ती, रिपोर्ट दर्ज
 इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष की ओर से 12 बोर के तमंचे से फायरिंग कर दी गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नूरपुर पिनौनी गांव के डॉ. ओमपाल सिंह और अरुण के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार को गांव में सर्कस के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। रविवार सुबह दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। दूसरे पक्ष के अरुण ने 12 बोर के तमंचे से फायरिंग कर दी। इसमें छर्रे लगने से डॉ. ओमपाल सिंह और महेंद्र गुप्ता घायल हो गए। डॉ. ओमपाल सिंह की ओर से अरुण के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें