बिनावर थाने के गांव सेमरमई के जंगल में ग्रामीणों ने बुधवार की रात पशु चोरों की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद चोर जंगल में दो भैसों को छोड़कर भाग गए। सूचना पुलिस को दी गई है।
बिनावर के गांव सेमरमई से दिलावर और सकूरपुर से छंगा की भैसें बीती रात चोरों ने खोल लीं। चोर भैसों को जंगल की ओर ले जा रहे थे, तभी गांव में लोग जाग गए। गांव वालों ने चोरों का पीछा करके जंगल में उनको घेर लिया। चोरों ने फायरिंग कर दी। गांव वालों ने जवाबी फायरिंग की तो चोर दोनों भैसों को जंगल में छोड़कर भाग गए।