फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे बाप-बेटे की तलाश में छानी कई राज्यों की खाक

Fri, 22 May 2015 07:02 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बक्सा व्यापारी सुभाष शर्मा की सरेबाजार हत्या में वांटेड बाप-बेटे की तलाश में पुलिस उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब और हरियाणा में खाक छान चुकी है। अब तक शातिर बाप-बेटे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन

शहर के जोगीपुरा निवासी बक्सा व्यापारी सुभाष शर्मा की एक मई को सरेबाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार वालों ने देश दीपक बजाज, इसके बेटे शशांक बजाज, रिश्तेदार हरीश बजाज समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हरीश बजाज को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया, लेकिन देश दीपक और शशांक अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। दोनों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित कर शहर के प्रमुख स्थानों पर इनके पोस्टर चस्पा किए गए हैं।
बाप-बेटे ने दिसंबर 2013 में सुभाष शर्मा के पुत्र अमरदीप पर भी कातिलाना हमला किया था। इस मामले में भी यह वांछित हैं। शातिरों की गिरफ्तारी में लगी एसओजी ने उत्तराखंड के साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में में कई जगहों पर इनकी तलाश में छापामारी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसओजी अब हिमाचल प्रदेश में दोनों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हत्यारोपी बाप-बेटे बेहद शातिर हैं। दोनों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया है। पड़ोसी राज्यों में भी इनकी तलाश की जा रही है। दोनों ज्यादा दिन पुलिस से बच नहीं सकेंगे।
विज्ञापन

-आरकेएस राठौर, डीआईजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें