फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली में किसान से  एक लाख रुपये लूटे

Mon, 03 Oct 2016 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौसी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
 बाइक सवार दो बदमाशों ने दिन दहाड़े चंदौसी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर में डीजल भरवा रहे किसान से एक लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के पपगांव निवासी राजाराम सिंह सोमवार को ट्रैक्टर से बिसौली आए थे। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख रुपये निकाले। रुपयों को थैले में रखने के बाद राजाराम ट्रैक्टर से चंदौसी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर आए। यहां उन्होंने रुपयों का थैला ट्रैक्टर की डिग्गी में रख दिया। वह ट्रैक्टर में डीजल भरवार रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने ट्रैक्टर की डिग्गी से बैग लूट लिया। राजाराम के शोर मचाने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों समेत आसपास के लोग आ गए। इससे पहले लुटेरे वहां से भाग चुके थे। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया माना जार हा है कि बदमाश पहले से ही राजाराम के पीछे लगे थे। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें