फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से  दुष्कर्म, विरोध पर पीटा

Wed, 31 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       आसफपुर (बदायूं)।
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार रात फैजगंज बेहटा के गांव में हुई वारदात      
विज्ञापन

गांव के तीन दबंगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट      
 थाना फैजगंज बेहटा के एक गांव में मंगलवार को तीन दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले मेें रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने उसे मारपीट कर घायल कर लिया। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।      
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाने के एक गांव की महिला मंगलवार रात घर में अकेली थी। आरोप है कि रात में करीब एक बजे गांव के ही अरविंद, गौरव और बंटी उसके घर में घुस आए। तीनों के पास नाजायज असलहे थे। घर में घुसने के बाद तीनों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को महिला ने थाने पहुंच कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। मामले में पुलिस ने अरविंद, गौरव और बंटी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के समय पति घर पर नहीं था खेत पर गया था, परिवार मजदूरी पेशा है। बुधवार को महिला अपने पति के साथ घटना के संबंध में तहरीर देने थाने गई।
विज्ञापन

एसओ रामनरेश माथुर का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें