फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल बकाया में 24 पर एफआईआर

Tue, 24 Jan 2017 11:28 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
189 कनेक्शन काटे, 12.30 लाख रुपये राजस्व वसूला 
 बिनावर और दातागंज क्षेत्र में बिजली विभाग की ओर से बकाया वसूली अभियान चलाया गया। इसमें बकाया बिल जमा किए बिना ही कनेक्शन जोड़ने वाले 24 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि 12 लाख 30 हजार रुपये राजस्व वसूली गई। अभियान के दौरान 189 कनेक्शन काटे गए। 
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन छैलबिहारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिनावर क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान 78 लोगों के कनेक्शन काटे गए, जबकि 7.80 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई। बिनावर थाना क्षेत्र में 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि दातागंज थाने में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इस दौरान 111 लोगों के कनेक्शन काटने के साथ ही साढ़े चार लाख रुपये राजस्व वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें