फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान के चौक बाजार में आग से आठ खोखे जले

Fri, 09 Oct 2015 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
इस आग में इशरत, रवी, इस्लाम, सलीम, दूल्हे मियां , इमरान, अज्जू, संजय, सबदर, शफीक, नरेश , मुकीम, नौबत, भूरे, शारिक की सब्जी की दुकानों को चपेट में ले लिया। उनमें रखा सामान नष्ट हो गया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे मोहल्ले वालों नें बामुश्किल आग पर काबू पाया। दुकानदारों का अरोप है कि इससे पहले भी विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते उनकी दुकानों में आग लग चुकी है, लेकिन विद्युत विभाग जर्जर तारों में सुधार करने का कोई प्रयास नही कर रहा है। चुनाव के चलते राजस्व विभाग के किसी भी अधिकारी ने इनकी क्षति का आकलन करना तो दूर स्थलीय जांच करने की भी जहमत नही उठाई है, जिससे दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

दो घरों में आग में एक लाख की संपत्ति स्वाहा
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव चिरानी में शुक्रवार की दोपहर दो घरों में अचानक आग लगने से करीब एक लाख की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। गांव वालों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। आग से एक भैंस झुलस गई। लेखपाल ने गांव पहुंचकर आग से हुई क्षति का आकलन किया।
गांव चिरानी निवासी असतरी बेगम के घर में दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आग ने पड़ोसी शराफत अली के घर को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। जब तक गांव के लोग आग बुझाते तब तक  असगरी बेगम के एक भैंस झुलस जाने के साथ ही पांच  हजार की नकदी और अन्य सामान जल गया। शराफत अली के घर में भी सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर हल्का लेखपाल देवेंद्र शर्मा भी गांव पहुंच गए। उन्होंने दोनों पीड़ित परिजनों से बात कर क्षति की जानकारी ली। गांव के लोगों ने तहसील प्रशासन से पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मार्निंगवाक पर निकली महिला का कुंडल लूटा
मार्निंगवाक पर निकलने वाले को भी अब सावधानी बरती होगी। यदि लापरवाही बरती तो  बाइक सवार उनसे लूट कर सकते हैं। ऐसा ही शुक्रवार को शहर में हुआ है। बाइक  सवार लड़कों ने मार्निंगवाक पर निकली एक महिला के कान का कुंडल छीन लिया।  महिला किसी तरह गांधी ग्राउंड में पहुंची। शोर मचाया तब तक लुटेरे भाग गए।
रोजाना ही सुबह को तमाम लोग मार्निंगवाक पर निकलते हैं। शहर के मुहल्ला जवाहरपुरी निवासी ओमपाल सिंह यादव की पत्नी सुबह करीब छह बजे गांधी ग्राउंड की तरफ आ रहीं थीं कि कश्मीरी चौराहे के पास बाइक सवार दो लड़कों ने उन पर हमला बोल दिया। उनके एक कान का कुंडल खींचकर भाग गए। भयभीत महिला ने शोर मचाया और वह गांधी ग्राउंड में आ गई । उन्होंने ग्रांधी ग्राउंड में बैठे लोगों को घटना की जानकारी दी। बाहर निकलकर लोगों ने बाइक सवार उन लड़कों को तलाश किया लेकिन फिर कोई नजर नहीं आया। ओमपाल सिंह, महेंद्र सिंह, दयाशंकर सिंह  आदि ने कहा कि वह घटना के समय गांधी ग्राउंड में मौजूद थे।  इन लोगों ने  पुलिस अफसरों से लुटेरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें