फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डनलप में घुसा टेंपो, ड्राइवर की मौत, चार लोग घायल

Sun, 01 Jan 2017 11:23 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहसवान-बिसौली रोड पर भगवतपुर के पास हादसा
डनलप से खितौरा का बाजार करके लौट रहे थे ग्रामीण
 बिसौली-सहसवान रोड पर गांव भगवतपुर के पास रविवार शाम हुए सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। चार लोग घायल भी हुए हैं। इनको जिला अस्पताल भेजा गया है। एक घायल की हालत गंभीर है। हादसा टेंपो के डनलप में घुसने से हुआ।
सहसवान कोतवाली के गांव नगला बरन निवासी रंगीन बाबू (30) पुत्र बालिस्टर सिंह टेंपो चलाकर परिवार को पालता था। रविवार को वह टेंपो से गांव लौट रहा था। टेंपो में सवारियां नहीं थीं। बिसौली-सहसवान रोड पर गांव भगतपुर के पास खितौरा की ओर से आ रहे डनलप में टेंपो घुस गया। हादसे में टेंपो चालक रंगीन बाबू की मौत हो गई। डनलप पर सवार लोग खितौरा का बाजार करके लौट रहे धम सिंह पुत्र रामदास, धर्मपाल पुत्र फूल सिंह, मुकेश पुत्र प्रताप समेत चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सीएचसी पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर सील कर दिया। खबर मिलने पर रंगीन बाबू के परिवार वाले भी आ गए। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें