फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई

Wed, 07 Jan 2015 08:43 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चार दिन से अब्दुल्लागंज में बन-बिगड़ रहे माहौल को लेकर परेशान पुलिस ने बुधवार को निरोधात्मक कार्रवाई कर दी। दोनों पक्षों के लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखे पुलिस ने मंगलवार रात सूची भी तैयार कर ली। करीब 50 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


अब्दुल्लागंज में द्विपक्षीय तनाव का माहौल उसी वक्त बनने लगा जब एक पक्ष के लाउडस्पीकर को नई परंपरा बताते हुए दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने शिकायत कर दी थी। एसडीएम सदर प्रदीप कुमार और सीओ नरेंद्रपाल सिंह ने उस वक्त गांव में पहुंच कर दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास भी किया था।

इसके बाद ही दूसरे पक्ष के लाउडस्पीकर को बंद कराने की मांग उठी। मंगलवार सुबह में पुलिस जब लाउडस्पीकर उतरवाने के मूड में दिखी तो विरोध बढ़ गया।


हालांकि कोतवाल रामसूरत यादव कह चुके हैं कि लाउडस्पीकर हटवाने की बात नहीं थी लेकिन कुछ लोगों ने आवाज धीमी रखने पर जोर दिया था। पुलिस ने तनाव की आशंका के मद्देनजर अब्दुल्लागंज के करीब 50 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी है। दोनों पक्ष के लोगों की संख्या भी बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही उनके मुचलके भी भरवाए जाएंगे। उधर, गांव में दोनों पक्ष के लोगों की हर गतिविधि पर पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें