फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपाल के हत्यारे को उम्रकैद, जुर्माना

Wed, 07 Jan 2015 08:38 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय अपर सेशन जज भूदेव गौतम ने हत्या के एक मामले में नामजद आरोपी को उम्र कैद सहित 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। साथ ही मृतक के वारिसान को जुर्माना की आधी रकम बतौर क्षतिपूर्ति भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

घटना थाना गुन्नौर सदर तिराहे की है। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव मई निवासी राजपाल 21 अक्तूबर, 2012 को बस से अलीगढ़ जा रहे थे। बस गुन्नौर तिराहा अड्डे पर रुकी तो राजपाल बस से उतरकर टहलने लगा। इसी बीच गांव का दिनेश शर्मा दो व्यक्तियों के साथ पहुंचा। दिनेश की राजपाल से एक प्लाट को लेकर रंजिश थी। दिनेश ने अपशब्द कहे, मना करने पर दिनेश ने लाठी से मारा पीटा।
शोर पर आसपास वालों ने राजपाल को बचाया। घायल राजपाल ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। जज श्री गौतम ने दोनों पक्षों की सुनवाई उपरांत राजपाल की हत्या के आरोप में दोषी पाकर दिनेश शर्मा निवासी मिठनपुर थाना जरीफनगर को उम्रकैद तथा 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें