फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, विरोध में लगाया जाम

Sun, 28 May 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो   इस्लामनगर।
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
-इस्लामनगर में सुबह हुआ हादसा, चालक ट्रक छोड़कर फरार
विज्ञापन

हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने एक परिवार के इकलौता चिराग को बुझा दिया। ट्रक के अगले पहिए के नीचे आने से रोड क्रास कर रहा युवक बुरी तरह कुचल गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। गुस्साएं परिवार वालों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे हाईवे जाम रहा, इस बीच सूचना पर तीन थानों की फोर्स के साथ सीओ सहसवान स्वराज सिंह मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को  कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बजरी से भरा ट्रक संभल के किसी बीजेपी नेता का बताया जा रहा है।     इस्लामनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला रामकिशोर का 20 वर्षीय बेटा बबलू शनिवार सुबह सात बजे क्रिकेट खेलने जा रहा था। इस बीच पीछे से आए बेकाबू बजरी से भरे ट्रक ने उसे रौंद दिया। बचाने के चक्कर में ट्रक का अगला पहिया बबलू के सिर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिवार के इकलौते चिराग की मौत की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सैकड़ों की संख्या में ट्रॉलियों से भरकर घटनास्थल पर पहुंचे नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। परिवार वाले ड्राइवर को सामने लाने की मांग पर अड़े थे। हंगामे की सूचना पर सीओ सहसवान, एसओ बिसौली, एसओ उझानी नरेश कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। करीब दो घंटे बाद रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। नाराज परिवार वालों का गुस्सा देख पुलिस ने ट्रक को इस्लामनगर थाने से दूसरे थाने भेज दिया है।       
विज्ञापन


एक साल पहले हुई थी बबलू की शादी      
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता रामकिशोर का रो-रो कर बुरा हाल था। बबलू की शादी एक साल पहले उझानी की रहने वाली राजकुमारी से हुई थी। पति की मौत की खबर मिलते ही वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें