फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला महिला का शव

Fri, 02 Oct 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में हाईवे किनारे ही अभिमन्यु यादव का घर है। उनका बेटा कुलदीप यादव किराना व्यापारी था। गत 18 जून को बदमाशों ने अभिमन्यु यादव के घर पर धावा बोल दिया था। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान अभिमन्यु के पुत्र कुलदीप यादव (27) की हत्या कर दी थी। शुक्रवार सुबह कुलदीप की विधवा पत्नी शकुंतला (24) का शव भी घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। फंदा दुपट्टे का बनाया गया था। शकुंतला का डेढ़ साल का बेटा राजू है।
विज्ञापन

शव नीचे उतारने के बाद परिवार वालों ने पुलिस और मायके वालों को खबर दी। संभल के समाथल निवासी शकुंतला के पिता रोहन सिंह और मां भूरी देवी पहुंच गए। इन लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। शकुंतला का शव पुलिस सीएचसी पर लाई। यहां मायके और ससुराल वालों के बीच तकरार हो गई। एसपी देहात मुन्ना लाल भी पहुंच गए। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी।

जांच की जा रही है। अगर मायके वालों की ओर से कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।-राजीवीर सिंह, सीओ बिसौली
विज्ञापन


ढाई महीने में उजड़ गया पूरा परिवार
बिसौली। अभिमन्यु यादव का परिवार ढाई महीने में उजड़ गया। डेढ़ साल के राजू के सिर से माता-पिता का साया भी उठ गया। अभिमान्यु का बेटा कुलदीप घर में इकलौता था। करीब ढाई महीने पहले बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी। इससे अभिमन्यु की कमर ही टूट गई। अब शकुंतला की मौत से पूरा परिवार टूट सा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें