फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत मिली किशोरी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Thu, 16 Mar 2017 12:47 AM IST
बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय दलित किशोरी का शव उसके घर में पड़ा पाया गया। लड़की के पिता ने गांव के युवक पर दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लड़की के पिता के अनुसार मंगलवार की सुबह उनकी बेटी मृत हालत में मिली। उसके गले में दम घोटने के निशान भी दिख रहे थे। उनका आरोप है कि गांव का ही नन्हें  यादव ने मंगलवार रात को उनके घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल का मुआयना किया। कुछ अन्य लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की गई। जरीफनगर के एसओ नरेश पाल सिंह यादव ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर हत्या और बलात्कार की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक स्थिति पता लग सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें