फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा युवक का दो महीने बाद शव मिला

Sun, 11 Jan 2015 11:21 PM IST
jarefnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो महीने पहले अगवा हुए युवक का शव नामजद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के पास ही एक कुएं से बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अपहरण और हत्या के इस पूरे मामले में जरीफनगर थाना पुलिस की भूमिका बेहद लापरवाही की रही।
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के गांव करियावैन निवासी ऋषिपाल उर्फ (23) पुत्र ज्ञानी को 11 नवंबर 2013 को कुछ लोग घर से बुला कर ले गए थे। इसके बाद ऋषिपाल का सुराग नहीं लगा। काफी तलाश के बाद भी जब इनके बारे में पता नहीं लगा तो इनकी पत्नी तुलसा देवी ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। तत्कालीन एसओ योगेंद्र कृष्ण यादव ने 12 नवंबर को मामला गुमशुदगी में दर्ज कर लिया। इसके बाद लगातार तुलसा देवी थाने के चक्कर काटती रहीं लेकिन पुलिस लापरवाही करती रही। 21 दिसंबर को एसओ गंगा सिंह यादव ने गुमशुदगी को अपहरण में मरमीम किया। इसके बाद नामजद आरोपी उघैती थाने के गांव सलामतपुर निवासी कर्रु उर्फ करुआ को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को करियावैन गांव के पास ही आराम सिंह के खेत में बने कुएं से ऋषिपाल का शव बरामद कर लिया। ऋषिपाल की पत्नी ने शव की शिनाख्त की। शव बुरी तरह से सड़ चुका था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें