फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम-टेंपो की टक्कर में एमआर की मौत

Mon, 03 Aug 2015 12:20 AM IST
कुंवरगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीसीएम-टेंपो  की टक्कर में दवा कंपनी के एमआर विरेंद्र चौहान की मौत हो गई। हादसे में महिला समेत चार लोग घायल भी हुए। एक को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसा कुंवरगांव रोड पर गांव ललेई के पास रविवार दोपहर हुआ।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी वीरेंद्र चौहान (40) पुत्र वेदपाल चौहान रविवार को अपने पुत्र रूबल (14) के साथ घर से बरेली के आंवला जाने को निकले थे। आंवला में वीरेंद्र को अपनी बेटी लबली के लिए लड़का देखना था। बस न मिलने पर पिता-पुत्र आंवला जाने के लिए एक टेंपो  में सवार हो गए। रास्ते में कुंवरगांव थाने के ललेई गांव के पास टेंपो को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में वीरेंद्र चौहान की मौके पर मौत हो गई। उनका बेटे रूबल समेत नुसरत बेगम (38) पत्नी सगीर निवासी सागर ताल, शबाना (40) पत्नी राशि, मशरूर बेगम (32) पत्नी मुख्तयार निवासी आंवला और प्रदीप (42) पुत्र कल्यान घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर शबाना को बरेली रेफर कर दिया गया है।

दिल में रह गई बेटी के हाथ पीले करने की हसरत
सिलहरी। दवा कंपनी के एमआर वीरेंद्र चौहान के तीन बेटी, एक बेटा है। बड़ी बेटी लबली की शादी को लेकर वह काफी दिन से लड़का तलाश कर रहे थे। नाते-रिश्तेदारों ने उनको बरेली के आंवला में एक लड़का बताया था। रविवार को वीरेंद्र अपने पुत्र रूबल के साथ लड़का देखने आंवला जा रहे थे। आंवला पहुंचने से पहले ही वह काल के गाल में समां गए। बेटी के हाथ पीले करने की हसरत वीरेंद्र के दिन में ही रह गई। घटना के बाद उनकी पत्नी और बच्चे बदहवास हैं।
विज्ञापन


अस्पताल बना छावनी, घंटों जमे रहे अफसर
बदायूं। कुंवरगांव रोड पर डीसीएम-टैंपो की टक्कर में कई लोगों के मरने की खबर से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिला अस्पताल को छाबनी बना दिया गया। कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस के साथ सीओ आरएस धामा भी अस्पताल पहुंच गए। दवा कंपनी के एमआर की मौत की खबर पर जिला अस्पताल में उनके मिलने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।
अस्पताल में चीत्कार गूंज रही थीं। सपा जिला महासचिव सुरेश पाल चौहान समेत कई नेता भी अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। वीरेंद्र के शव को अस्पताल से पोस्टमार्टम भेजने के बाद यहां स्थिति सामान्य हुई। अस्पताल पहुंचने पर जब अफसरों को पता लगा कि हादसा ज्यादा बड़ा नहीं है, तो उन्होंने चैन की सांस ली।

हादसों में तीन लोग घायल
मुजरिया। हादसों में तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। थाना क्षेत्र के गांव जहरा निवासी नासिर (30)पुत्र रहमत और रजी अहमद (34) पुत्र अलीजान सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। उनको ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। दूसरी घटना नसीरपुर के पास हुई। गजेंद्र (24) पुत्र प्यारेलाल बाइक से उझानी जा रहे थे। रास्ते में बाइक फिसल गई। इससे वह गंभीर घायल हो गए।

परिवार वाले ले गए दोनों युवकों के शव
बदायूं। बरेली रोड पर शनिवार की रात डिबाइडर से टकरा कर बाइक नदी में गिर गई थी। हादसे में मोहल्ला गुलाब नगर निवासी आलोक पुत्र अशोक शर्मा और जाटवपुरा निवासी श्रीमोहन पुत्र मुन्ना लाल की मौत हो गई थी। इनकी जेब से मिले पहचान पत्रों के आधार पर पुलिस ने बरेली पुलिस से संपर्क किया। देर रात दोनों की तस्दीक हो गई।
शनिवार रात ही पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को खबर दी तो वह भी बदायूं पहुंच गए। रविवार को दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार वाले शव  साथ ले गए। यहां पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि वह दोनों शनिवार शाम बरेली से बदायूं के लिए चले थे। रास्ते में बिनावर थाने के गांव विजय नगला के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें