फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी लड़ने वाले की बेटी का किया गया था कत्ल

Thu, 07 Jan 2016 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या में नवनिर्वाचित प्रधान का नाती भी था शामिल
विज्ञापन

पूछताछ में हुआ खुलासा, पुलिस शव तलाश करने में जुटी

मंजेश कुमार ने हजरतपुर थाने की हजरतपुर ग्राम पंचायत से प्रधानी का चुनाव लड़ा था। वह चुनाव हार गए थे। 19 दिसंबर को उनकी 18 वर्षीय बेटी रेखा लापता हो गई थी। 24 दिसंबर को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। कॉल डिटेल के आधार पर मालूम हुआ कि रेखा की बात नव निर्वाचित प्रधान तेजपाल के नाती शानू के मोबाइल पर होती थी। घटना वाली शाम को वह गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले अजीत की दुकान पर वह देखी गई थी। अजीत के भाई वीरेश से रेखा का मिलना जुलना था।   
विज्ञापन

रेखा के परिवार वालों ने वीरेश पर दबाव बनाया तो उसने बताया कि रेखा उससे शादी करना चाहती थी। इंकार करने पर उसने हजरतपुर पुल से रामगंगा में छलांग लगा दी। तब पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर वीरेश को जेल भेज दिया था। इधर, रेखा के परिवार वाले इस खुलासे को गलत ठहराते हुए एसएसपी से मिले थे। उनसे लड़की की बरामदगी की मांग की थी। तब पुलिस ने वीरेश से जेल में अपने अंदाज में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार वीरेश ने बताया कि उसने शानू के साथ मिलकर रेखा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शव उलैया खेड़ा के जंगल में फेंक दिया था। पुलिस अब रेखा के शव की तलाश कर रही है। एसओ हजरतपुर रामनरेश ने कहा कि  वीरेश ने पूछताछ में रेखा की हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही है। घटना में प्रधान के नाती समेत तीन अन्य लोग भी शामिल होना बताया है। शानू को तलाशा जा रहा हे। शव की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें