फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज में दो हादसे, सात लोग घायल हुए

Tue, 07 Feb 2017 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घायल अस्पताल में भर्ती, तीन की हालत गंभीर
 बरेली रोड पर सोमवार शाम हुए दो सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक हादसा बरेली मोड़ पर और दूसरा बाईपास तिराहे के पास हुआ।
विज्ञापन

दातागंज बरेली रोड पर मंडी के सामने दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार बेहटा निवासी रामनरेश, अजय, हरीशंकर और दूसरी बाइक पर सवार बरेली के बिसारतगंज के धर्मवीर और रामवीर घायल हो गए। दूसरा सड़क हादसा बाईपास तिराहे के पास हुआ। यहां जीप ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुरजापुर के अमर सिंह और जैतीपुर के नेत्रपाल घायल हो गए। हादसे के बाद जीप का लोगों ने पीछा किया। चालक दातागंज में जीप छोड़कर भाग गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें