फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को बंधक बना किशोरी को उठा ले गए दबंग

Sat, 10 Jan 2015 12:24 AM IST
benawar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दबंगों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार की रात तीन दबंग एक युवक को कमरे में बंद करके उसकी बहन को घर से उठा कर ले गए। पीड़ित शुक्रवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। पुलिस ने किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिनावर थाने के एक गांव में दबंग किशोरी पर गलत नजर रखते थे। गुरुवार की रात घर में किशोरी और उसका बड़ा भाई अकेले थे। मौका पाकर तीन दबंगों ने किशोरी के घर पर धावा बोल दिया। दबंगों ने किशोरी के भाई को एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में नाबालिग को उठा कर ले गए। भाई ने शोर शराबा किया तो गांव के तमाम लोग आ गए लेकिन तब तक दबंग फरार हो चुके थे। इस संबंध में एसओ बिनावर जमीरुल हसन ने बताया कि किशोरी अपनी मर्जी से गई है। हालांकि उसके भाई की तहरीर पर किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें