फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम: बैंक खाते से साफ हो गए 30 हजार

Mon, 27 Feb 2017 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो बार में दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई खाते से रकम
 शहर कोतवाली के मोहल्ला चौधरी सराय के एक युवक के बैंक खाते से 30 हजार रुपये साफ हो गए। यह रकम पहले दो बार में दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई। बाद में दूसरे खातों से रुपये निकाल लिए गए। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला चौधरी सराय के असलम का बेटा अहमद अली दिल्ली में रहता है। उसका एटीएम कार्ड और पासबुक घर पर थी। 23 और 24 फरवरी को दो बार उसके बैंक खाते से 15-15 हजार रुपये करके 30 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर किए गए। बाद में यह रकम निकाल ली गई। असलम के मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे इस बारे में पता लगा। उसने फोन करके अपने घर पर बताया। परिवार के लोगों ने बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। बता दें कि पिछले कुछ समय से बैंक खातों से रकम साफ होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर क्राइम की श्रेणी में आने वाले इस अपराध की भी विवेचना पुलिस ही करती है। ऐसे में बैंक खातों से रकम निकालने वालों तक पुलिस नहीं पहुंचा पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें