फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर संघर्ष, कई घायल

Mon, 29 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो                   आसफपुर।
विज्ञापन
संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संघर्ष के दौरान दो मकान भी फूंके, 29 लोगों पर मुकदमा            
विज्ञापन

दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज, नौ लोगों को पुलिस ने जेल भेजा                 
कस्बा और थाना फैजगंज बेहटा में शनिवार रात दो पक्षों के बीच सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर संघर्ष हो गया। इसमें दोनों ओर से छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दौरान दो मकान भी फूंक दिए गए। दोनों ओर से पुलिस ने एक भाजपा नेता समेत 29 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार को नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है। सूचना पर सीओ बिसौली डॉ. केके सरोज ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया।
फैजगंज बेहटा कस्बे के वार्ड नंबर 11 में नगर पंचायत की कुछ जमीन पड़ी है। इस पर कस्बे की ही मुनीश शर्मा और प्रेमवती पाराशरी का घूर पड़ता था। कुछ हिस्से पर नगर पंचायत सदस्य एदल मौर्य का भी कब्जा था। रविवार रात दोनों पक्षों में इस जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों गुटों के लोग एक दूसरे के खिलाफ लामबंद हो गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। संघर्ष के दौरान एक पक्ष के लोगों ने प्रेमवती पाराशरी के घर में आग लगा दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी एदल मौर्य का मकान फूंक दिया। संघर्ष में एक पक्ष के एदल मौर्य, पुष्पा मौर्य, तेजपाल और दूसरे पक्ष के सुभाष शर्मा, मोनू, हिमांशु, अवनेश घायल हो गए।        
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसओ फैजगंज बेहटा रामनरेश माथुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह से हालात पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड को बुलाकर दोनों घरों की आग बुझाई गई। मामले में एदल मौर्य की ओर से भाजपा नेता अजय पाराशरी समेत 22 लोगों और दूसरे पक्ष की ओर से पंचायत सदस्य एदल मौर्य समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सोमवार को नामजदों में एदल मौर्य, किशन पाल, मुरारी, विपिन दूसरे पक्ष के सुभाष शर्मा, मोनू, शुभनेश, अवनेश और हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है।                  
           
एसओ बोले, खुद ही फूंक दिए अपने घर                  
आसफपुर। एसओ फैजगंज बेहटा रामनरेश माथुर संघर्ष के दौरान आगजनी की बात से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों ने खुद ही अपने घरों को आग लगा दी। गांव में तनाव जैसे कोई हालात नहीं हैं। नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। मामले में पड़ताल चल रही है। जांच में घटना की सच्चाई सामने आ जाएगी।                   
विज्ञापन

-           
पंचायत सदस्य ने शुरू करा दिया था जमीन पर निर्माण                  
आसफपुर। नगर पंचायत सदस्य ने सरकारी जमीन पर निर्माण चालू करा दिया था। इस जमीन पर पहले से मुनीश शर्मा और प्रेमवती का घूर पड़ा था। निर्माण का विरोध करने पर दोनों पक्षों के लोग लामबंद हो गए। एसओ रामनरेश माथुर का भी कहना है कि जमीन पर कब्जे को लेकर हुई इस झड़प ने दो गुटों के बीच विवाद का रूप ले लिया। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें