फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ का ककराला में छापा, भगदड़

Fri, 29 Sep 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
Police
विज्ञापन
मंगलवार की रात को जुआरियों को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले घरों से भागे हुए हैं। शुक्रवार को सीओ दातागंज पुलिस और पीएसी के साथ जुआरियों और सटोरियों को पकड़ने ककराला जा धमके। पुलिस टीम को देख गालियों में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि पुलिस पर हमला करने का कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस पर एक घर में तोड़फोड़ करने का आरोप है।        
विज्ञापन

मंगलवार की रात को सीओ दातागंज,  सीओ सिटी के साथ ही थाना उसहैत, सिविल लाइन उसावां की पुलिस ने नगर में खुलेआम होने वाले जुआ के फड़ पर छापा मारा था। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया था। मगर बाद में जुआरियों के समर्थकों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग और पथराव कर दिया था। अंधेरे में किसी तरह पुलिस ने हमलावरों से खुद को सुरक्षित किया था। हालांकि पुलिस ने हीरा उर्फ वसीम को पकड़ लिया था। हमलावरों ने चार पुलिस कर्मियों को घायल भी कर दिया था। चूंकि आला अफसरों को जुआ होने की सूचना नहीं दी गई थी इस आरोप में एसएसपी ने ककराला चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों पर गोकशी के साथ ही जानलेवा हमला आदि में संगीन धाराओं में   रिपोर्ट दर्ज की थी।       
पुलिस ने चुनौती बने जुआरियों को पकड़ने के लिए आज सीओ दातागंज भरत भूषण वर्मा की अगुवाई मेें थाना अलापुर, हजरतपुर, उसावां, उसहैत,  दातागंज की पुलिस और पीएसी के साथ जुआरियों के घरों पर दबिश दी। मगर एक भी जुआरी हाथ नहीं लगा। पुलिस पर मुकदमे में नामजद बाबू कुरैशी के घर में तोड़फोड़ करने का आरोप है। शुक्रवार को हुई पुलिस कार्रवाई से जुआरियों और सटोरियों में खलबली मची है। वह घटना के बाद से ही अपने घरों से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें