फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने मारी गोली, लहूलुहान

Sun, 08 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के विवाद को लेकर रविवार को मायाराम का पुरा गांव के एक युवक पर उसके ही चचेरे भाई ने गोलियां बरसा दी। पेट और जांघ में छर्रे धंसने से जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल युवक के भाई की तहरीर पर हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, दिनदहाड़े हुई फायरिंग से गांव में घंटों सनसनी बनी रही।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मायाराम का पुरा गांव निवासी श्रीकांत (38) पुत्र जगत नारायण तिवारी का चचेरे भाई राजेंद्र कुमार पुत्र शिव नारायण से रास्ते का पुराना विवाद चल रहा है। श्रीकांत ने बताया कि शनिवार को वह बहन की ससुराल गया था। रविवार की शाम करीब चार बजे वह लौट रहा था। बताया कि जैसे ही वह गांव के शीतला प्रसाद के घर समीप पहुंचा, तभी चचेरे भाई ने ललकारते हुए उस पर लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायर कर दिया। जान बचाने के लिए वह चीखते-चिल्लाते भागने की कोशिश की। पर, गोली के छर्रे उसकी जांघ और पेट में जा धंसे। उससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उधर, चीख-पुकार और फायरिंग की आवाज से गांव में सनसनी मच गई। परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीण भी चीखते-चिल्लाते घटनास्थल की ओर भागे।

 ग्रामीणों को देख हमलावर बंदूक लेकर धमकी देते हुए भाग निकला। वहीं युवक को गोली मारे जाने की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल युवक के भाई राजू तिवारी की तहरीर पर हमले के आरोपी राजेन्द्र तिवारी के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सरायअकिल विपिन त्रिवेदी ने बताया कि रास्ते के विवाद में युवक पर हमला किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं घटना को लेकर दोनों भाईयों के परिवार में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें