फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने शिक्षक के घर से लाखों का माल उड़ाया

Wed, 14 Jan 2015 08:28 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने की मंडी समिति इलाके में चोंरों ने शिक्षक का घर खंगाल लिया। चोर घर से नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर ले गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मंडी समिति चौकी इलाके के बालाजी नगर निवासी रामभरोसे लाल उसावां के मुबारकपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। सोमवार को वह परिवार के साथ अपने पैतृक गांव खेड़ा जलालपुर गए थे। दो दिन गांव में रहने के बाद वह बुधवार को घर लौटे। यहां देखा तो घर का तमाम सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


एक खिड़की के जंगले की सरियां तोड़कर चोर उनके घर में घुस गए। रामभरोसे का आरोप है कि चोरों ने उनके घर से साढ़े पांच हजार रुपये की नकदी समेत सोने की 23 तोला और चांदी के नौ सो ग्राम जेवर चोरी कर लिए। रामभरोसे की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर से ट्रैक्टर चोरी
बदायूं। शहर के मोहल्ला नागरान निवासी मोहम्मद इकरान ने अपना महेंद्रा ट्रैक्टर जामा मस्जिद के पास खड़ा किया था। रात में मौका पाकर चोरों ने ट्रैक्टर गायब कर दिया। इकरार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें