फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार और बैंकों में पुलिस ने जांचे सीसी कैमरे

Wed, 17 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं।
विज्ञापन
चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले भर में चला अभियान, संदिग्धों की तलाशी ली गई      
विज्ञापन

मथुरा कांड के बाद पुलिस को आई सराफा बाजार की याद      
मथुरा में दो सराफा व्यापारियों की हत्या और लूटपाट के मामले के बाद स्थानीय पुलिस को भी सराफा बाजार की याद आ ही गई। बुधवार को एसपी सिटी अनिल यादव और सीओ सिटी अभिषेक यादव के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के सराफा बाजार में दुकानों के साथ बैंकों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी देहात संजय राय के नेतृत्व में देहात क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंकों और सराफे की दुकानों में लगे सीसी कैमरे भी जांचे गए।       
हाल ही में मथुरा में बदमाशों ने सराफा बाजार में धावा बोला था। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दो व्यापारियों की हत्या भी कर दी थी। इसके बाद पूरे जिले में बैंकों और सराफा बाजार को लेकर पुलिस अलर्ट कर दी गई है। बुधवार को एसएसपी चंद्र प्रकाश के आदेश पर सीओ सिटी अभिषेक यादव ने सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस के साथ सराफा बाजार के साथ शहर में बैंकों पर भी छापामारी कर संदिग्धों की तलाश की। बैंकों और सराफा व्यापारियों के यहां लगे सीसी कैमरों की भी पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि ज्यादातर सीसी कैमरे खराब है। अभियान के दौरान पुलिस ने सराफे की दुकानों के साथ बैंकों में भी संदिग्धों की तलाशी ली। इस दौरान चार संदिग्ध भी हिरासत में लिए गए। महिला पुलिस भी अभियान में शामिल रही। सराफा व्यापारियों को सीसी कैमरे दुरुस्त करने के निर्देश भी सीओ सिटी अभिषेक यादव ने दिए। उझानी, कादरचौक, बिसौली, बिल्सी, उसहैत, कुंवरगांव, वजीरगंज, मुजरिया, जरीफनगर में भी पुलिस ने बैंकों में संदिग्धों की तलाशी के साथ सीसी कैमरों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई।     ------------------      
विज्ञापन

सहसवान में भी चला अभियान      सहसवान। सीओ सहसवान श्योराज सिंह के नेतृत्व में सहसवान में भी पुलिस ने बैंकों और सराफा व्यापारियों की दुकानों पर चेकिंग की। एसबीआई में चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। यहां भी ज्यादातर बैंक और सराफा व्यापारियों की दुकानों में लगे सीसी कैमरे खराब पाए गए।       
विज्ञापन

 
खराब पाए गए ज्यादातर सीसी कैमरे      
बदायूं। बैंकों और सराफा व्यापारियों की दुकानों पर छापामारी के दौरान पुलिस को ज्यादातर सीसी कैमरे खराब मिले। गौर करने वाली बात यह है कि कई बैंकों के सीसी कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे। जाहिर है कि ऐसे में अगर बैंक या किसी सराफा व्यापारी के यहां आपराधिक वारदात होती है तो पुलिस को इसका वर्कआउट करने में काफी मुश्किल हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें