बदायूं रोड पर जायलो कार पर सवार अज्ञात युवक ने कार ड्राइवर को पीट दिया। आरोप है कि ड्राइवर की सोने की अंगूठी और चार हजार रुपया भी छीन लिए गए। पीड़ित ने कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है।
घटना मंगलवार दोपहर की है। बदायूं में मोहल्ला ऊपरपारा निवासी फिरोज अहमद के परिवार में सोमवार शाम शादी थी। शादी में उसके उझानी निवासी रिश्तेदार भी शरीक हुए। फिरोज अपनी कार से उन्हें घर पहुंचाने के लिए चला, तो रास्ते में बसोमा मोड़ के पास जायलो सवार अज्ञात युवकों ने ओवरटेक कर फिरोज की कार रुकवा ली। फिरोज उनसे कुछ पूछता, उससे पहले ही जायलो में बैठे युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।
फिरोज की रिश्तेदार महिलाओं ने हालांकि विरोध भी किया, लेकिन आरोपी उन्हें भी धमकाने लगे। कोतवाली पहुंचे फिरोज ने बताया कि हमलावरों में एक के पास अवैध असलाह भी था। उसने जायलो का नंबर भी पुलिस को बता दिया है। इधर, दरोगा अशोक यादव ने बताया कि मामला ओवरटेक करने पर झगड़े का है। सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।