फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की मौत, पति समेत चार नामजद

Sat, 09 Jan 2016 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के पिता ने लगाया दहेज के लिए मार डालने का आरोप
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव झब्बूनगला निवासी कुंवरपाल की 25 वर्षीय पत्नी भूरी को घरवालों ने 28 दिसंबर को झुलस जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। शरीर का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा झुलसा होने की वजह से डॉक्टर ने विवाहिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। बाद में मायके वाले उसे इलाज के लिए बरेली ले गए। शुक्रवार को उसने अंतिम सांस ली। मृतका के पिता मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी शिवचरन ने हालांकि उसी दौरान घटना को लेकर संदेह जताया था लेकिन कोतवाली में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि शिवचरन ने मामला दहेज हत्या का बताते हुए शुक्रवार शाम ही कोतवाली आकर संपर्क साधा। शिवचरन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति कुंवरपाल, सास रेशमा, ससुर रामबहादुर और देवर अमरपाल के खिलाफ दहेज हत्या में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की मानें तो आरोपी घर से फरार हैं। बता दें कि घटना वाले दिन भूरी को अस्पताल में भर्ती कराते वक्त ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में अचानक आग लगने से झुलसने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें