फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिकर्ता के घर से नकदी समेत डेढ़ लाख का माल उड़ाया

Thu, 25 Jan 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीराम कॉलोनी में चोरों ने सरेशाम अखबार के अभिकर्ता दीपक सक्सेना के घर को निशाना बना लिया। खिड़की के जरिए घरों में घुसे चोरों ने अलमारी से बच्चों की गुल्लक को खंगाल लिया। अलमारी से चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल समेट ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित से घटना की जानकारी की। 
विज्ञापन

चोरी की घटना बुधवार शाम बहादुरगंज मोहल्ले में काशीराम कॉलोनी की है। कॉलोनी निवासी दीपक सक्सेना घर में ताला डालकर अपनी बहन के घर चले गए थे। देर शाम लौटे तो दरवाजे पर ताला तो लटका था लेकिन अंदर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात में चूड़ियां, सोने का हार, झुमकी, अंगूठी, पाजेब और माथे का टीका समेत 40 हजार रुपये की नकदी गायब देख गृहस्वामिनी के होश उड़ गए। दीपक ने बताया कि ताला डालते समय पिछली खिड़की खुली रह गई थी। माना जा रहा है कि चोर खिड़की के रास्ते ही घर में घुसे थे। 
सूचना के बाद देर रात ही प्रभारी कोतवाल जितेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गृहस्वामी समेत आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने शक में कॉलोनी के ही दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया। पीड़ित ने बताया कि चोरी में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इधर, कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कई दिनों से अपरिचित लोगों का आना-जाना रहा है। उनका कॉलोनी के ही एक-दो लोगों के घर बैठना-उठना रहता है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि दो-तीन युवकों पर शक है। उन्हें तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें