सराफा व्यापारी की दुकान से हजारों का माल चोरी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया
शहर कोतवाली में सक्रिय चोरों ने शनिवार रात सराफा बाजार में एक व्यापारी की दुकान में हाथ साफ कर दिया। हालांकि चोर यहां से ज्यादा माल नहीं ले जा सका, लेकिन सराफा बाजार में चोरी की वारदात से व्यापारियों में रोष है।
शहर के मोहल्ला पथिक चौक के रहने वाले गर्वित वैश्य की सराफा बाजार में दुकान है। शनिवार को वह दुकान बंद करके गए थे। रविवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि चांदी के आभूषणों का काउंटर टूटा हुआ था। किसी तरह से चोर दुकान में घुस आए थे। दुकान से करीब 750 ग्राम चांदी के जेवर गायब थे। सोने के जेवरों के काउंटर पर चोर हाथ साफ नहीं कर सके। समझा जा रहा है कि कोई आहट होने की वजह से चोर भाग गए होंगे। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। व्यापारी से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।