फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ा-बुग्गी की टक्कर से रिटायर्ड कानूनगो की मौत

Mon, 29 Aug 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 घोड़ा-बुग्गी की टक्कर से रिटायर्ड कानूनगो श्रीराम की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी जयश्री घायल हो गईं। जयश्री का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा बिसौली में ब्लाक मुख्यालय के पास सोमवार सुबह हुआ। पुलिस ने घोड़ा-बुग्गी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बिसौली के गांव पिंदारा निवासी रिटायर्ड कानूनगो श्रीराम (65) अपनी पत्नी जयश्री के साथ बिसौली आए थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे ब्लाक मुख्यालय के पास कोई बुग्गी चालक घोड़ा-बुग्गी छोड़कर चला गया था। अचानक किसी वजह से घोड़ा बिदक कर रोड पर भागने लगा। घोड़ा-बुग्गी की चपेट में आकर श्रीराम और उनकी पत्नी जयश्री घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बरेली रेफ किया गया था। वहां इलाज के दौरान श्रीराम ने दम तोड़ दिया। जयश्री की हालत गंभीर बनी हुई है। घोड़ा-बुग्गी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि घोड़ा-बुग्गी बेहटा पाठक निवासी एक व्यक्ति का है। उसके बारे में अभी पता नहीं लग सका है। 
स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर महिला की मौत
 स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से पति के साथ दवा लेने बदायूं जा रही शबाना नाम की महिला चलती बाइक से गिर गई। गंभीर घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई। हादसा मोहम्मद गंज गांव के पास सोमवार दिन में करीब 12 बजे हुआ।
विज्ञापन

कादरचौक थाने के गांव बेहटा डबर नगर निवासी आरिफ अली की पत्नी शबाना (24) को कई दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को आरिफ उसे दवा दिलवाने बाइक से बदायूं आ रहा था। रास्ते में मोहम्मद गंज गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछल कर अनियंत्रित हो गई। इससे शबाना चलती बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई। आरिफ उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहा था। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरिफ के परिवार के लोग गमजदा हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें