फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसोर के पास पेड़ पर लटका  मिला अज्ञात युवती का शव

Wed, 07 Sep 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 भैंसोर नदी से सटे इलाके में पेड़ पर युवती की लाश लटकी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। भनक लगते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया। उसने आत्महत्या की या फिर हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया? यह तो जांच में साफ होगा, लेकिन हालात हत्या की आशंका बयां कर रहे हैं। तीन थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद के बाद कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने को भेजा। 
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को जिस खेत में चंदनिया के पेड़ से लटकी अज्ञात महिला की लाश मिली, वह संजरपुर निवासी सुनील का है। राजस्व ग्राम बिल्सी से जुड़े रकबे को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल मुजरिया के गांव तिगोड़ा की ओर से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रोहन को जाने वाले रास्ते के समीप है। शव सुबह में किसी ग्रामीण ने देखा था। बाद में रोहान, संजरपुर, तिगोड़ा समेत आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर उझानी कोतवाली के दरोगा एके सिंह ने मौका मुआयना किया। बिल्सी और मुजरिया थाने से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को लेकर मुजरिया, उझानी और बिल्सी पुलिस के बीच सीमा विवाद भी रहा। हालांकि उझानी पुलिस ने पेड़ से उतरवा कर शव कब्जे में ले लिया, लेकिन राजस्व कर्मियों ने पुलिस को बताया कि सुनील का खेत बिल्सी थाना क्षेत्र में आता है। सांवले रंग की करीब 30 वर्षीय मृतका काला सलवार-सूट पहने है। सलवार-सूट पर सफेद और लाल रंग के फूल बने हैं। उसके पैर में बिछुआ और मांग में सिंदूर होने से साफ है कि वह शादीशुदा थी। दरोगा सिंह ने बताया कि उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर लाश दिखाई, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। जबकि ग्रामीणों को आशंका है कि हत्या कर शव लाकर पेड़ पर लटका दिया गया है। हत्या और आत्महत्या को लेकर सच्चाई का पता पोस्टमार्टम के बाद ही लग पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें