फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कआउट में बदायूं पुलिस फिसड्डी  

Sun, 27 Nov 2016 11:21 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो माह में  15 हत्या और लूट-डकैती की 22 वारदातों का खुलासा नहीं
 जिले की पुलिस संगीन वारदातों का खुलासा करने में फिसड्डी साबित हो रही है। दो महीने में जिले में लूट और डकैती की 22 वारदातें हुईं। वाहन चोरी और चेन स्नेचिंग की वारदातें इससे इतर हैं। पुलिस इनमें किसी का खुलासा नहीं कर सकी है। हत्या के भी कई संगीन मामले खुलासे का इंतजार कर रहे हैं। दो महीने में पुलिस किसी संगीन वारदात का वर्कआउट करने में नाकाम रही है।
एक अक्तूबर को फैजगंज बेहटा के गांव दासपुर में डालचंद्र के घर में डकैती पड़ी थी। इसके बाद तीन अक्तूबर को दातागंज में बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा मामा-भांजे से लूट की। इसी दिन बिसौली में चंदौसी रोड पर किसान राजाराम से एक लाख रुपये लूट लिए गए। चार अक्तूबर को इस्लामनगर में बदमाशों ने चीनी व्यापारी भगवती प्रसाद को लूट का शिकार बनाया। छह अक्तूबर को वजीरगंज की देवनगर में डकैतों ने लाखों की लूट की। 14 अक्तूबर को बदमाशों ने पिनौनी में निरंजन और उनकी पत्नी से लूटपाट की। 18 अक्तूबर को बदमाशों ने अलापुर में गन्ना व्यापारी गोविंद पाठक से 3.20 लाख रुपये लूट लिए। 23 अक्तूबर को सहसवान में तीन पशु व्यापारियों से लूट हुई। एक व्यापारी को गोली भी मार दी गई। 25 अक्तूबर को फैंसी कॉलोनी में बदमाशों ने डाका डाला। इस दौरान मुजरिया थाना क्षेत्र में भी लूट की कई वारदातें हुईं। किसी भी वारदात को पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के कई मामलों में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। दो अक्तूबर को उझानी के फूलपुर में महिला का शव मिला था। चार तारीख को दातागंज के नवादा गांव में रामचंद्र की हत्या की अई और 11 को फैजगंज बेहटा के गांव भवानीपुर के जंगल में कुंवरसेन नाम के युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। 14 अक्तूबर को दातागंज के प्रसिद्धपुर गांव में हत्या की वारदात हुई। इस्लामनगर थाने के गांव रुदायन में स्वास्थ्य विभाग के स्वीपर श्रीपाल की हत्या भी अब तक राज बनी हुई है। कादरचौक थाने के गांव मामूरगंज में रामभरोसे की हत्या के साथ सुर्खा के जंगल में मिली शकीला नाम की महिला की मौत से भी पर्दा उठना भी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें