फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की जमीन, घर का पत्नी के नाम कराया बैनामा

Thu, 02 Apr 2015 12:27 AM IST
दातागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने भाई की संपत्ति और जमीन के लालच में परिवार को ही फंसा दिया। आरोपी ने बेटे को रजिस्ट्री ऑफिस में भाई दर्शाकर अपनी पत्नी के नाम भाई की संपत्ति, मकान आदि का बैनामा करा लिया। जब व्यक्ति को पता चला, तो उसने भाई समेत सभी आरोपी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।  पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन

मामला ककराला का है। पुलिस के अनुसार मुशविर अली उर्फ कल्लू और अफसर अली दोनों सगे भाई हैं। बीते दिनों मुशविर ने अपने भाई अफसर के स्थान पर बेटे अखलाक को यहां रजिस्ट्री ऑफिस में खड़ा करके उनके नाम की जमीन, मकान आदि संपत्ति का अपनी पत्नी नूरजहां बेगम उर्फ मशुरुल निशां के बैनामा करा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुशबिर अली ने अपने दूसरे बेटे नमाजिस और आफाक को गवाह के तौर पर खड़ा किया था। जब इसकी जानकारी पीड़ित को हुई, तो उसने कोतवाली पुलिस को अवगत कराते हुए आरोपी भाई, भाभी और भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें