फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले का शव ला रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत

Thu, 03 Nov 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
साले का शव ला रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
गुजरात से साले का शव एंबुलेंस से लेकर लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। रास्ते में अचानक बेकाबू होकर एबुंलेंस पेड़ से टकराने पर ये हादसा हुआ। जीजा-साले के शव गुरुवार को गांव लाए गए तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सहसवान थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर ऊंधा निवासी अतर सिंह (45) पुत्र  रामसिंह अपने साले रमेश 35 पुत्र पाती निवासी ग्राम कुंवरगांव चंदौसी के  साथ गुजरात के आनंद शहर में फल व सब्जी बेचने का कार्य करते थे। सोमवार की  रात बीमारी के चलते रमेश की मौत हो गई। अतर सिंह रमेश के शव को एंबुलेंस से लेकर गांव लौट रहे थे। बताया जाता है कि लंबा रूट होने के कारण चालक को झपकी आ गई। चित्तौड़गढ़ के पास मंगलवार की रात एंबुलेंस पेड़ से टकरा गई। हादसे में अतर सिंह को गंभीर चोट आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहां बुधवार को पोस्टमार्टम होने के बाद जब जीजा-साले के शव गांव लाए गए तो कोहराम मच गया। परिजन बिलख-बिलखकर रोने लगे। अचानक हुई दो मौत ने परिजनों का हाल बेहाल कर दिया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 
लोग कह रहे थे कि ये होनी ही है कि शव को लाने वाले अतर खुद हादसे का शिकार हो गए और उनका भी गांव में शव आया। गांव के लोग भी इस अनहोनी से हतप्रभ हैं। उन्हें सहसा विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें