फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर शिक्षिका का प्रोफाइल फोटो लगाकर कर रहा ब्लेकमेल

Tue, 22 Aug 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
विज्ञापन
Facebook - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 फेसबुक पर शिक्षिका का प्रोफाइल फोटो लगाकर युवक उसे ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा है। शिक्षिका ने पुलिस ऑफिस में शिकायत की है।              
विज्ञापन

दातागंज क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती है। आरोप है कि उझानी क्षेत्र का रहने वाला युवक शिक्षिका की फेसबुक आईडी से उसके प्रोफाइल फोटो चुराकर अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड कर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर कई फोटो पोस्ट किए है जिस पर अश्लील कमेंट लिखे है। शिक्षिका के काफी समझाने के बाद भी आरोपी हरकतों से बाज नहीं आया। शिक्षिका ने पूरे मामले की शिकायत सोमवार को एसएसपी से की है। इस प्रकरण की जांच सीओ दातागंज को सौंपी गई है। शिक्षिका ने यह भी बताया कि इससे पहले सात जून को दातागंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें