फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़ हजारों रुपये का सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान के ताले तोड़ सामान चुराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के अग्रसेन चौक के नजदीक स्थित मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ चोर नगदी और अन्य सामान चुरा ले गए। दुकानदार का कहना है कि, उसे करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
गांव तेजली निवासी मनोज कुमार ने बताया कि अग्रसेन चौक जगाधरी के नजदीक उसकी मोबाइल की दुकान है। रोजाना की तरह वह दुकान का ताला लगाकर घर आ गया था। दो दिन बाद जब वह दुकान पर गया तो उसने देखा कि उसकी दुकान पर लगा ताला टूटा हुआ था। जब वह दुकान के अंदर गया तो उसने देखा कि सामान बिखरा पड़ा हुआ था, रैक में रखे मोबाइल, चार्जर और अन्य सामान गायब थे। जांच करने पर उसने बताया कि चोरों ने दुकान से करीब 30 हजार रुपये के मोबाइल, चार्जर व अन्य मोबाइलों का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताले तोड़ घर के अंदर से चुराई बाइक
हुडा सेक्टर-15 निवासी पवन कुमार ने बताया कि आठ अगस्त की रात को चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर अंदर खड़ी बाइक चोरी कर ली। घटना के समय वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी प्रकार चोरों ने बुड़िया निवासी रजत कुमार की बाइक को जगाधरी बस स्टैंड से चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें