फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान भाजपाई घायल

Thu, 25 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विधानसभा का घेराव कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज होने से दो पूर्व विधायक और नगर पालिका चेयरमैन समेत आठ भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए, जिसमें कुछ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य अस्पताल में घायल कार्यकर्ताओं को देखने के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के नेतृत्व में करीब 150 कार्यकर्ता विधानसभा घेरने के लिए लखनऊ गए थे। वहां पर पुलिस के लाठीचार्ज कर दिया। साथ ही पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले दागे। इसमें दातागंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल, पूर्व विधायक महेश चंद्र  गुप्ता, पूर्व महामंत्री अशोक भारती, उमेश राठौर, मनोज कृष्ण गुप्ता, सत्यवीर सिंह आदि घायल हो गए। इनमें से राजीव गुप्ता, विधायक पटेल, अशोक भारती, मनोज कृष्ण को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले से पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, शैलेश पाठक, अमित मथुरिया, अनूप सिंह, अजीत वैश्य, आरएस पाल, धर्मेन्द्र शाक्य, धीरेंद्र यादव, विनोद शर्मा, अरुण प्रकाश धोबी, प्रभाशंकर वर्मा, राजीव कुमार सिंह राजू भैया, हिमांशु कठेरिया, मनोज चंदेल सहित कार्यकर्ता लखनऊ में गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें