बाजार बंद हुए, मोहल्ला नंबर दो में सोमवार शाम झड़प
कस्बे के मोहल्ला नंबर दो में सोमवार शाम मामूली विवाद हो लेकर दो पक्षों के बीच पहले तो मारपीट हुई। बाद में दोनों ओर से जमकर पथराव हो गया। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ। दो पक्षों के बीच सांप्रदायिक टकराव की खबर से कस्बे के बाजार बंद हो गए। मौके पर भारी तादाद में फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
मोहल्ला नगर दो में सोमवार शाम करीब आठ बजे बाइक की टक्कर को लेकर दो लोगों में मारपीट हो गई। दोनों लोग अलग-अलग समुदाय के थे। इससे बात बढ़ गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस के सामने भी काफी देर तक पथराव होता रहा। बाद में पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर स्थिति को संभाला। अभी किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।