बिल्सी थाना क्षेत्र में बदायूं रोड पर गांव गड़ौली के पास मंगलवार रात मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार कुबेर सिंह नाम के युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के भाग निकला। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बिल्सी थाने के गांव बादशाहपुर निवासी कुबेर सिंह (22) पुत्र राम नरायन मंगलवार को बाइक से बिल्सी गया था। रात को वह अपने गांव लौट रहा था। रात करीब नौ बजे गड़ौली गांव के पास कुबेर सिंह की बाइक को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। कुबेर सिंह कह मौके पर मौत हो गई। वाहन चालक मय वाहन के भाग गया। बुधवार को पुलिस ने कुबेर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।