फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शराब सेल्समैन की मौत

Wed, 19 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
- सोमवार रात शराब की दुकान बंद करके गांव लौट रहा था      
विज्ञापन

- फैजगंज बेहटा के ओरछी गांव में करता था काम      
अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शराब सेल्समैन की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात उस वक्त हुआ जब सेल्समैन दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के गांव कुआंडांडा निवासी सत्यवीर सिंह (24) पुत्र दुर्विजय सिंह फैजगंज बेहटा थाने के गांव ओरछी में शराब की दुकान पर सेल्समैन था। सोमवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव के पास उसकी बाइक को अज्ञात ट्रैक्टर ने रौंद दिया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने रात में ही फोन पर खबर एंबुलेंस को दी लेकिन सत्यवीर की मौके पर मौत हो चुकी थी। खबर मिलने पर सत्यवीर के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। इससे पहले ट्रैक्टर चालक मय ट्रैक्टर के मौके से भाग निकला। मृतक सत्यवीर के चार साल का एक बेटा है। हादसे में उसकी मौत के बाद पत्नी नेमवती का रो-रो कर बुरा हाल है। दुर्विजय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें