फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति से लूटपाट

Fri, 01 Jul 2016 11:07 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ककराला-बिलहरी रोड पर सरेशाम वारदात
बाइक से बिलहरी जा रहे थे ककराला निवासी दंपति
 आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने ककराला-बिलहरी रोड पर गुरुवार को सरेशाम बाइक सवार दंपति से लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। ककराला के वार्ड नंबर चार निवासी दंपति बाइक से बिलहरी स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। 
विज्ञापन

अलापुर थाने के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर चार निवासी इफ्तखार की बिलहरी गांव में रिश्तेदारी है। उसकी रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी। गुरुवार शाम इफ्तखार अपनी पत्नी कुरैशा और भतीजे उवैस के साथ बाइक से बिलहरी गांव के लिए निकला था। रास्ते में इफ्तखार की बाइक आधा दर्जन बदमाशों ने घेर ली। बदमाशों ने इफ्तखार से पांच हजार रुपये, उसकी पत्नी से सोने के झाले और भतीजे उवैस से एक हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने इफ्तखार और उवैस को बेहरती से पीटा। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है, लेकिन अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें