फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ, जेई समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश

Tue, 18 Aug 2015 08:16 PM IST
बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर-रोशननगर में पिछले दिनों एक नाला निर्माण में घपले के मामले को बिसौली कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने तत्कालीन बीडीओ, जेई समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच किए जाने के आदेश थाना इस्लामनगर पुलिस को दिए हैं।
गांव राजपुर-रोशननगर निवासी रामपाल सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह ने चार अगस्त को न्यायिक मजिस्टे्रट प्रथम श्रेणी बिसौली को एक प्रार्थना पत्र सौंपा था। जिसमें उसने कहा ग्राम प्रधान सुलेखा देवी, सचिव, बीडीओ, जेई, रोजगार सेवक समेत सात लोगों ने रुदायन के बैंक शाखा प्रबंधक से सांठ-गांठ कर गांव में मेघराज के घर से कस्बा रुदायन की सीमा तक नाला निर्माण के नाम पर धनराधि आहरण कर अपने निजी कार्यों में लगा ली। सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। इसकी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर एसएसपी एवं जिले के अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई। मगर किसी ने कोई गौर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश थाना इस्लामनगर पुलिस को दिए हैं। इससे आरोपियों हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें