क्षेत्र के किसान ग्रामीण बैंक में खाता खुलवाने के लिए चक्कर लगा रही महिला को बैंक कर्मी द्वारा थप्पड़ मारने और धक्का देने का आरोप लगाया। बैंक कर्मी के बुलाने पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में समझौता करा दिया गया।
खाता खोलने को लेकर बैंक में जमकर भीड़ हो रही है, लेकिन फिर भी बैंक कर्मी खाता खोलने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे महिलाओं ने जहां रोष है। वहीं मंगलवार को बैंक कर्मी ने महिला के साथ धक्का दिया और थप्पड़ मारकर अभद्रता तक की। मौसमपुर निवासी कृष्णा का आरोप है कि तीन दिन से खाते न खोलने की बात पर बैंक कर्मी ने नाराज हो गया और उसने मारा, धक्का दिया। इतना ही नहीं उसी ने उल्टा पुलिस को भी बुला लिया। हालांकि मामला रफा-दफा हो गया। बैंक कर्मी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।