बैगनआर कार में लिफ्ट देकर तीन बदमाशों ने दो लोगों से हजारों रुपये की नगदी लूट ली। देर शाम अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कुंवरगांव थाने के गांव यूसुफनगर निवासी संदीप चौहान और रूपेश हरियाणा में नौकरी करते हैं। गुरुवार को यह दोनों तड़के चार बजे बदायूं पहुंचे थे। यहां पुलिस लाइंस चौराहे पर दोनों कुंवरगांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बैगनआर कार इनके पास पहुंची। कार चालक ने इनसे कुंवरगांव चलने की बात कही। संदीप और रूपेश कार में सवार हो गए। रास्ते में पड़ौलिया गांव के पास कार सवार तीन बदमाशों ने संदीप से से 20 और रुपये से 15 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद दोनों को कार से फेंक दिया।
दोनों सिविल लाइंस थाने पहुंचे। पहले पुलिस ने जांच-पड़ताल की। देर शाम संदीप चौहान की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।