फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से अगवा बच्चा बदायूं पुलिस ने बरामद किया

Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक।
विज्ञापन
अगवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी पिता से मांगी थी 10 लाख की फिरौती
विज्ञापन

19 अप्रैल को किया था दिल्ली के सीलमपुर से अपहरण
दिल्ली के सीलमपुर इलाके से करीब 20 दिन पहले अगवा किए गए कपड़ा व्यापारी के दो साल के बेटे को कादरचौक पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव बादुल्लागंज से बरामद कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बदायूं पुलिस की सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस के थाना गांधीनगर की टीम आरोपी और बच्चे को अपने साथ ले गई है। बच्चे को मुक्त करने के लिए 10 लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। 
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रहने वाले राशिद कपड़ा व्यापारी हैं। उनका दिल्ली में कारोबार है। करीब 20 दिन पहले राशिद के दो वर्षीय बेटे आहिल का अपहरण कर लिया गया था। उसको मुक्त करने के बदले जब राशिद से 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई तो वह सन्न रह गया। मामले में 19 अप्रैल को दिल्ली के गांधीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दिल्ली पुलिस की टीम बच्चे की बरामदगी के साथ आरोपी की गिरफ्तारी में लगी थी। इधर, शनिवार रात एसओ कादरचौक बीपी सिंह को मुखबिर से खबर मिली कि क्षेत्र के गांव बादुल्लागंज के नवीशेर के घर में चार-पांच दिन से एक बच्चा रो रहा है। बच्चा उसका नहीं है। शक के आधार पर रात में ही दबिश देकर कादरचौक पुलिस ने नवी शेर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

उससे पूछताछ की गई तो पता लगा कि उसने करीब 20 दिन पहले बच्चे का अपहरण दिल्ली के सीलमपुर इलाके से किया था। इसके बाद एसओ कादरचौक ने पूरे मामले में उच्च अधिकारियों को सूचना दी। उच्च अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। बच्चे का फोटो भी दिल्ली पुलिस को व्हाट्सएप पर भेज दिया। फोटो पहचानने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम रविवार सुबह कादरचौक पहुंची। साथ में आहिल के पिता राशिद और मां रीना भी थे। आरोपी नवी शेर और आहिल को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है। 
 
पांच दिन पहले ही कादरचौक आया था आरोपी
कादरचौक। पुलिस पूछताछ में नवी शेर ने पुलिस को बताया कि अब तक बच्चे को वह अलग-अलग जगहों पर रख रहा था। पांच दिन पहले ही अपने गांव बादुल्लागंज आया था। बच्चे के पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती लगभग तय हो गई थी। फिरौती वसूलने के लिए जगह और दिन बताना था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
 
मां को देखते ही चिपक गया आहिल
कादरचौक। करीब 20 दिन तक मां-बाप से दूर रहे आहिल ने जब रविवार सुबह कादरचौक थाने में अपने मां-बाप को देखा तो वह उनसे चिपक कर रोने लगा। आहिल की मां भी रोने लगी। करीब एक घंटे की पुलिस कार्रवाई के बाद आहिल दिल्ली पुलिस और अपने मां-बाप के साथ दिल्ली रवाना हो गया। 
विज्ञापन

 
मुखबिर की सूचना पर शक के आधार पर नवी शेर को उठाया गया था। उससे पूछताछ की तो पता लगा कि बच्चे को दिल्ली से अगवा किया गया। दिल्ली पुलिस से संपर्क साधने के बाद तस्वीर साफ हो गई। बच्चे और आरोपी को दिल्ली के सुपुर्द कर दिया गया है।
- बीपी सिंह, एसओ कादरचौक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें